माइग्रेन की समस्या में सोंठ दवा समान, जानें कैसे करें सेवन: शोध में दावा

माइग्रेन की समस्या में सोंठ दवा समान, जानें कैसे करें सेवन: शोध में दावा

सेहतराग टीम

आयुर्वेद हमारी सेहत के लिए काफी महत्वपूर्ण है। क्योंकि कई बीमारियां ऐसी हैं जिसे आयुर्वेद काफी आसानी से ठीक कर देता है। इसलिए ये हमारे जीवन में काफी महत्वपूर्ण होता है। आयुर्वेद में हम अपने आस-पास की कई चीजों का इस्तेमाल करते हैं। उन्हीं में एक खाद्य पदार्थ है अदरक जो दवा का काम करती है। अदरक का प्रयोग हम चाय और काढ़े में करते है। इसकी तासीर गर्म होती है। इसके लिए डॉक्टर्स हमेशा फ्लू की शिकायत रहने पर अदरक की चाय अथवा काढ़ा पीने की सलाह देते हैं। इसमें कई औषधीय गुण पाए जाते हैं जो सेहत और सुंदरता दोनों के लिए लाभकारी सिद्ध होते हैं। इसके अलावा अदरक को सुखाकर सोंठ तैयार किया जाता है। इस पाउडर के सेवन से कई प्रकार की बीमारियां दूर होती हैं। खासकर माइग्रेन में सोंठ का इस्तेमाल करना बेहद ही लाभकारी सिद्ध होता है। कई शोध में इसका खुलासा हुआ है कि माइग्रेन के मरीजों को सोंठ का सेवन जरूर करना चाहिए। इससे माइग्रेन में इंस्टेंट लाभ मिलता है। अगर आप भी माइग्रेन के मरीज हैं और इससे निजात पाना चाहते हैं, तो सोंठ का इस्तेमाल कर सकते हैं। सोंठ की चाय पीने से माइग्रेन में आराम मिलता है। आइए जानते हैं कि रिसर्च क्या कहती है-

पढ़ें- परीक्षा का समय आ गया, बच्चों के दिमाग को तेज करने के लिए खिलाएं ये चीजें

माइग्रेन क्या है

माइग्रेन एक ऐसी बीमारी है, जिसमें सिर में तेज़ दर्द होता है। यह दर्द कई घंटों तक रहता है। इस दौरान पीड़ित को मितली और उल्टी भी हो सकती है। माइग्रेन आभासी और वास्तविक दो प्रकार होते हैं। जबकि माइग्रेन होने के कई कारण हैं। इनमें मानसिक तनाव, नसों में खिंचाव, थकान, कब्ज, नशा, खून की कमी, सर्दी जुकाम प्रमुख हैं। इस बीमारी का इलाज संभव है, लेकिन लापरवाही बरतने पर यह खतरनाक साबित हो सकती है।

रिसर्च क्या कहती है

एक शोध के अनुसार, माइग्रेन की समस्या में सोंठ दवा समान है। इसके सेवन से माइग्रेन के मरीजों को तुरंत आराम मिल सकता है। तकरीबन 40 लोगों पर यह शोध कई चरणों में किया गया है। इसके परिणाम बेहद सुखद रहा है। इस शोध में लोगों को सोंठ पाउडर से बनी टेबलेट खाने की सलाह दी गई। सोंठ पाउडर से युक्त दवा के सेवन से माइग्रेन में आराम मिला। हालांकि अभी इस विषय पर और भी रिसर्च करने की जरूरत है, ताकि यह प्रमाणित हो सके कि सोंठ पूरी तरह से माइग्रेन के मरीजों के लिए सुरक्षित और लाभकारी है। माइग्रेन के मरीज सोंठ पाउडर की चाय का सेवन कर सकते हैं। साथ ही डॉक्टर की सलाह से सोंठ पाउडर युक्त दवा का भी सेवन कर सकते हैं।

इसे भी पढ़ें-

थायरॉइड की बीमारी होने पर इन 5 फूड्स का परहेज जरूरी

 

Disclaimer: sehatraag.com पर दी गई हर जानकारी सिर्फ पाठकों के ज्ञानवर्धन के लिए है। किसी भी बीमारी या स्वास्थ्य संबंधी समस्या के इलाज के लिए कृपया अपने डॉक्टर की सलाह पर ही भरोसा करें। sehatraag.com पर प्रकाशित किसी आलेख के अाधार पर अपना इलाज खुद करने पर किसी भी नुकसान की जिम्मेदारी संबंधित व्यक्ति की ही होगी।